मूंगदाल की खस्ता करारी कचौडी - बनायें और सात दिन तक खायें

 

मूंगदाल की खस्ता करारी कचौडी - बनायें और सात दिन तक खायें 

आज हम बनाने जा रहे हैं मूंगदाल की खस्ता कचौडी.  इन्हें बनाना बहुत ही आसान है और ये झटपट बनकर तैयार हो जाती हैं.  इसका स्वाद आपको बहुत ही लाजवाब लगेगा.  इन कचौडियों को आप 7 दिन तक रख कर खा सकते हैं.  तो आप भी इस आसान विधि के साथ मूंगदाल की खस्ता कचौडी बनाएं और अपने परिवार के साथ इनके स्वाद का आनंद लें.

 

मूंगदाल कचौडी के लिये आवश्यक सामग्री Ingredients for Moong Dal Kachori

 

मैदा - Refined Flour - 2 कप (260 ग्राम)

नमक - Salt - 1/2 छोटी चम्मच

अजवाइन - Carom Seeds - 1/2 छोटी चम्मच

घी - Ghee - 1/4 कप (50 ग्राम)

 

स्टफ्फिंग के लिये For Stuffing

 

मूंग दाल - Moong Dal - 1/2 कप (100 ग्राम)

तेल - Oil - 3 बड़े चम्मच

जीरा साबुत - Cumin Seeds - 1/2 छोटी चम्मच

सोंफ - Fennel Seeds - 1 छोटी चम्मच, दरदरी कुटी हुई

धनिया पाउडर - Coriander Powder - 1 छोटी चम्मच

हींग - Asafoetida - 1 पिंच

हल्दी पाउडर - Turmeric Powder - 1/4 छोटी चम्मच

बेसन - Gram Flour - 1/4 कप

हरी मिर्च - Green Chilli - 1 छोटी चम्मच, बारीक कटी हुई

अदरक - Ginger - 1 छोटी चम्मच, ग्रेटेड

लाल मिर्च - Red Chilli Powder - 1.5 छोटी चम्मच

अमचूर पाउडर - Dry Mango Powder - 1/2 छोटी चम्मच

कसूरी मेथी - Dry Fenugreek Leaves - 1 छोटी चम्मच

गरम मसाला - Garam Masala - 1/4 छोटी चम्मच

नमक - Salt - 1/2 छोटी चम्मच

बेकिंग सोडा - Baking Soda - 1/8 छोटी चम्मच

 

डो बनाने की विधि Process of making the Dough

 

बाउल में 2 कप मैदा, 1/2 छोटी चम्मच नमक, 1/2 छोटी चम्मच अजवाइन (क्रश करके) और 1/4 कप घी डालिये.  इन्हें अच्छे से मिला कर थोड़ा-थोड़ा पानी डाल कर मुलायम डो गूंधिये.  इन्हें ढक कर 15-20 मिनट के लिये रख दीजिये.

 

स्टफ्फिंग बनाने की विधि Process of making Stuffing

 

1/2 कप मूंग की दाल को अच्छे से धो कर 2 घंटे के लिये भिगो दीजिये.  समय पूरा होने पर मिक्सर जार में भीगी हुई दाल पानी हटा कर डालिये.  इसे बिना पानी डाले दरदरा पीस लीजिये.  अब पेन में 3 बड़े चम्मच तेल डाल कर गरम कीजिये.

 

गरम तेल में 1/2 छोटी चम्मच जीरा, 1 छोटी चम्मच दरदरी कुटी सौंफ, 1 छोटी चम्मच धनिया पाउडर, 1 पिंच हींग, 1/4 छोटी चम्मच हल्दी पाउडर, 1/4 कप बेसन, 1 छोटी चम्मच बारीक कटी हुइ हरी मिर्च और 1 छोटी चम्मच ग्रेटेड अदरक डालिये.  इन्हें लो-मीडियम फ्लेम पर 3-4 मिनट भूनिये.

Comments